जानकारी के मुताबिक, ककनचोर गांव की रहने वाली पूजा कुमारी नाम की युवती अपने ननिहाल कर्रा गांव आई थी। इसी बीच, गुरुवार की रात्रि उसका प्रेमी हरलावर निवासी मिट्ठू यादव का पुत्र रंजन कुमार पूजा से मिलने कर्रा गांव पहुंच गया, जहां ग्रामीणों ने दोनों को चोरी-छिपे मिलते पकड़ लिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने पास के ही पाटेश्वरनाथ मंदिर में मोबाइल की रोशनी में दोनों की शादी करा दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई माह से पूजा और रंजन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात के 12 बजे दोनों को एक साथ देख गांव के कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान रंजन ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और सुबह तीन बजे के आसपास दोनों की शादी करा दी।