-->

Breaking News

गजब इश्क! 3 महीने के प्यार में 6 बच्चों को भुला बैठा बाप, 20 साल की लड़की लेकर फरार

JHARKHAND : झारखंड के गुमला जिले में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है।ये मामला गुमला जिले के शहरी क्षेत्र से सटी करौंदी गांव का है. सदर थाना में लिखित आवेदन देकर पति अमित कुमार के खिलाफ बच्चों व उसे छोड़कर प्रेमिका के साथ भाग जाने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने कहा कि करीब 17 वर्ष पूर्व उसकी शादी पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ हुई।

उसके 6 बच्चे हैं। पिछले कई दिनों से पति हमेशा गुमसुम रहता था। परिवार के सदस्यों से ठीक से बात नहीं करता था। शनिवार को वह गांव के ही एक लड़की के साथ उसे घूमते हुए देखा गया था। पता करने पर कुछ लोगों द्वारा बताया कि उसके पति का उस लड़की के साथ प्रेम संबंध है। जिसकी हमें पूर्व से जानकारी नहीं थी।

पूरे मामले की जानकारी होने पर वे अपने पति को खोजने निकली। तभी खोजबीन के दौरान उसे पता चला कि उसका पति उस लड़की को लेकर फरार हो गया है। इसके बावजूद उसे अपने स्तर से काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पीड़िता ने थाना प्रभारी से पति के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं