2023/02/22

BIHAR में डायल 112 पर तैनात महिला सिपाही ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

BETTIAH : बेतिया में एक महिला सिपाही की लाश फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव उसी के कमरे से बरामद किया। महिला सिपाही बेतिया पुलिस बल में डायल 112 में कार्यरत थी। जो मंगलवार शाम फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली हैं। इधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने लाश को लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी हुई है।मृत महिला सिपाही की पहचान खुशबू कुमारी (28) के रूप में की गई है। खुशबू बेगूसराय जिले के रहने वाली थी। वहीं, सदर डीएसपी मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि मामले में हर एक बिंदु की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।


कोई स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही खुशबू कुमारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी रोड नंबर 3 में किराए के मकान में रहती थी। जो मंगलवार की सुबह ड्यूटी से लौटने के बाद अपने कमरे में थी। देर शाम किसी ने देखा कि अंदर से कमरा बंद है और खिड़की खुली हुई है।खिड़की से लोगों ने देखा तो महिला सिपाही खुशबू का शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद रूम मालिक ने इसकी जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला सिपाही के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन के आने के बाद ही कुछ जानकारी हो पाएगा।