-->

Breaking News

बिहार : नवविवाहिता ने किया सुसा’इड, एक महीने पहले हुई थी शादी,पुलिस जांच में जुटी

DESK :विवाह के महज 53 दिनों बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नवविवाहिता का नाम नेहा कुमारी है, जिसका विवाह बीते 8 दिसंबर 2022 को छपरा शहर के कुलदीप नगर निवासी हेमंत कुमार उर्फ राज से हुआ था.

छपरा शहर के कुलदीप नगर में सोमवार को महिला का शव ससुराल में फंसी के फंदे से लटका हुआ मिला. घटना के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की पहचान छपरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुलदीप नगर निवासी नेहा देवी(25वर्ष) पति हेमंत कुमार के रूप में हुई है। 

घटना सोमबार के दिन में घटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार के दिन में मृतिका के घर से अचानक चीखने की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचने पर लोगों ने महिला फंसी के फंदे पर झूलटा पाया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

वही मृत महिला के मायके वालों का कहना है कि मृतिका का विवाह 8 दिसंबर 2022 को धूमधाम से सम्पन्न हुआ था। लेकिन लड़की के ससुराल आने के बाद ससुराल वालों द्वारा मायके के परिजनों से कम बात करने का दबाव बनाया जा रहा था। शादी के बाद ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। वही लड़का पक्ष द्वारा व्यवसाय करने कें लिय 5 लाख रुपए की भी मांग की जा रही थी। इसी कारण से नेहा ने आत्महत्या कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं