Romance के दौरान लड़की ने रख दी बड़ी डिमांड, चौंका प्रेमी, रात के अंधेरे कमरे थे दोनों
पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोशघानी गांव में शनिवार की रात गुपचुप तरीके से मिलने के दौरान एक प्रेमी युगल लोगों की नजर से बच न सका। पकड़े जाने पर दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बंधन में बंध जाने के बाद दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। दोनों पक्ष के स्वजनों की मौजूदगी में स्थानीय अभयपुर भगवती स्थान मंदिर में सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने की कसमें खाई गई। एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
लोशघानी के बलराम यादव उर्फ चूहा यादव की पुत्री चांदनी कुमारी का गांव के ही शंभू यादव के पुत्र अनीष कुमार की मुलाकात पीरी बाजार में एक साल पूर्व हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे एवं मौका देख दोनों गुपचुप तरीके से अक्सर मिलने लगे। शनिवार की संध्या प्रेमिका चांदनी कुमारी अपने घर पर अकेली थी। उसने अपने प्रेमी को अपने घर बुला लिया। आस-पास के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो वे लड़की के स्वजनों को लेकर पहुंच गए। इसके बाद प्रेमी उसके घर में ही छिप गया, लेकिन लोगों ने उसे घर के अंदर से खोज निकाला। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पीरी बाजार थाना को दे दी। इसके बाद एएसआइ मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। प्रेमी युगल को थाने ले गए। थाने पर दोनों के बीच शादी की सहमति बनी और भगवती स्थान मंदिर में सिंदूर दान करा दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं