-->

Breaking News

Bihar में बंपर सरकारी बहाली जल्‍द, जून 2023 तक नियुक्त होंगे 45 हजार अघिकारी-कर्मचारी

DESK : आने वाले समय में बिहार में नौकरियों की बहार आने वाली है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की कवायद तेजी से की जा रही है। इसके तहत जून 2023 तक राज्य में 45 हजार अभ्यर्थियों को अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक के पदों पर सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इनमें 41 हजार से अधिक पदों पर जनवरी 2023 तक ही फाइनल परिणाम जारी कर सरकार को अनुशंसा भेज दी जाएगी। आयोग के सचिव व परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा कैलेंडर जारी किया जा चुका है। कैलेंडर के आगे के सभी परीक्षा व परिणाम जारी किए जाएंगे।

कहां कितने पद, जानिए

  • प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षक : 40 हजार पांच सौ छह। इसके लिए 18 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होगी। परिणाम तीन जनवरी 2023 को जारी होगा।
  • बीपीएससी 67वीं संयुक्त परीक्षा : 802 पद। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 14 नवंबर को, मुख्य परीक्षा 29 दिसंबर को, मुख्य परीक्षा का परिणाम 14 मार्च 2023 को, फाइनल परिणाम 28 मई को।
  • जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी : 38 पद। मुख्य परीक्षा 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक, परिणाम दो जनवरी को, साक्षात्कार 17 जनवरी को, फाइनल परिणाम दो अप्रैल को।
  • आडिटर : 373 पद। मुख्य परीक्षा का परिणाम चार दिसंबर को, साक्षात्कार 20 दिसंबर से, फाइनल परिणाम पांच मार्च 2023 को।
  • सहायक आडिट अधिकारी : 138 पद। मुख्य परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी 2023 को, साक्षात्कार 15 फरवरी को, फाइनल परिणाम 16 अप्रैल को।
  • टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर: 107 पद। परीक्षा 20 नवंबर को, परिणाम पांच दिसंबर को।
  • सहायक प्राध्यापक (ईसीई) : 147 पद: अंतिम परिणाम 16 नवंबर को।

  • सहायक प्राध्यापक (इलेक्ट्रिकल) : 287 पद।

  • प्राध्यापक (सिविल) : 130 पद।
  • प्राध्यापक (सीएसई) : 86 पद।
  • प्राध्यापक (इलेक्ट्रोनिक्स) : 131 पद।
  • सहायक प्राध्यापक (रसायन-भौतिकी) : 116 पद।
  • सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी-भूगोल) : 79 पद।
  • प्राध्यापक (अंग्रेजी) : 28 पद।
  • प्राध्यापक (अर्थशास्त्र-हिंदी) : 29 पद।
  • सहायक प्राध्यापक (गणित) : 126 पद।

  • प्राध्यापक (मैकेनिकल) : 166 पद।
  • सहायक, एसोसिएट व प्रोफेसर सुपरस्पेशियलिटी विभागों में : 659 पद।
  • सहायक अभियोजन पदाधिकारी : 553 पद।

कोई टिप्पणी नहीं