-->

Breaking News

बिहार : दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया :मृतका के भाई का आरोप- अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले

BANKA : बांका में दहेज के लिए 22 वर्षीय नवविवाहिता को जिंदा जलाने मामला सामने आया है। जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के हिजरिया गांव की है। घटना की सूचना पर बाराहाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अधजले शब को बरामद की। मृतिका की पहचान हिजरिया गांव के टिंकू ठाकुर की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है।

मृतिका के भाई विपिन ठाकुर ने ससराल वालों पर दहेज के जिंदा जलाने का अरोप लगाया है। विपिन ने पसवा थाना सन्होला भागलपुर के फर्द बयान पर बाराहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में भाई बिपिन ठाकुर ने बताया घटना विते दिन गुरुवार की है। मृतका बहन की शादी बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के हिजरिया गांव निवासी टिंकू ठाकुर से जुलाई 2020 में हुई थी। तब से ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर बहन को तेल छिड़ककर जलाकर मार दिया।

वहीं मृतिका भाई के फर्द बयान पर मृतिका के पति बंटी ठाकुर सास मीरा देवी ननंद पूनम कुमारी नंदोषी राकेश ठाकुर पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं