SAMASTIPUR : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी गांव में तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के स्व.भोलथ सहनी के पुत्र गणेशी सहनी के रूप में की गई है । जानकारी देते हुए सीओ अजित कुमार झा ने बताया कि शौच करने के बाद सफाई के लिए तालाब किनारे गया था।
इसी दौरान पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया । जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मातम का माहौल है। स्वजनों को स्थानीय लोग हर संभव मदद को तैयार है।