SAMASTIPUR : अभी ठंड आने में काफी दिन बांकी है। लेकिन रेलवे को अभी से ही ठंड व कोहरे का अहसास होने लगी है। जिसके कारण पूर्व मध्य रेलवे ने संभावित कोहरे के मद्देनजर फिलहाल 26 ट्रेनों को रद्द किया है। इसको लेकर ईसीआर के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने भी सूची जारी कर दी है।
मुजफ्फरपुर से सप्तक्रांति भी रद्द:
ट्रेन संख्या 02557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल एक, आठ, 15, 22 व 29 दिसंबर को रद्द रहेगा। इसी प्रकार वर्ष 2022 में पांच, 12, 19 व 26 जनवरी एवं दो, नौ, 16 व 23 फरवरी को रद्द किया गया है। जबकि ट्रेन ख्ंया 02558 आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर दो, नौ, 16, 23 व 30 दिसंबर को रद्द किया गया है। इसी प्रकार वर्ष 2022 में छह, 13, 20 व 27 जनवरी एवं तीन, दस, 17, 24 फरवरी को रद्द किया गया है।
रक्सौल से सत्याग्रह एक्सप्रेस भी हुआ रद्द:
ट्रेन संख्या 05273 रक्सौल आनंद विहार टर्मिनल दो, नौ, 16, 23 व 30 दिसंबर को रद्द रहेगा। इसी प्रकार छह, 13, 20 व 27 जनवरी एवं तीन, दस, 17 व 24 फरवरी को रद्द किया गया है। ट्रेन संख्या 05275 आनंद विहार टर्मिनल रक्सौल एक्सप्रेस को तीन, दस, 17, 24 व 31 दिसंबर को रद्द किया गया है। इसी प्रकार सात, 14, 21 व 28 जनवरी एवं चार, 11, 18 व 25 फरवरी को भी रद्द किया गया है।
बरौनी लखनऊ भी हुआ रद्द:
समस्तीपुर होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 05203 बरौनी लखनऊ को भी सात, 14, 21 व 28 दिसंबर को रद्द किया गया है। इसी प्रकार चार, 11, 18 व 25 जनवरी एवं एक, आठ, 15 व 22 फरवरी को भी रद्द किया गया है। जबकि ट्रेन संख्या 05204 लखनऊ बरौनी को एक, आठ, 15, 22 एवं 29 दिसंबर को रद्द किया गया है। इसी ट्रेन को पांच, 12, 19 व 26 जनवरी एवं दो, नौ, 16 व 23 फरवरी को भी रद्द किया गया है।