2021/10/03

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना में पदस्थापित सिपाही की मौत, अचानक ब‍िगड़ी थी तबीयत

SAMASTIPUR : जिले के उजियारपुर थाना में पदस्थापित सिपाही 56 वर्षीय जसीम खान की अचानक तबीयत बिगडऩे से शनिवार को मौत हो गई। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के स्वजनों घटना की सूचना दी गई है ।

 दरभंगा जिला के जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी स्व. नईम खान के पुत्र जसीम खान समस्तीपुर के उजियारपुर थाना में सिपाही के पद पर तैनात थे । बताया गया है कि शनिवार सुबह अचानक पेट में दर्द हुई । आनन फानन में सहकर्मी अस्पताल ले गए । जहां रास्ते मे ही मौत हो गई । अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। सदर अस्पताल में शव का लाकर अंत्यपरीक्षण कराया जा रहा है।

पुलिस केंद्र में जवान जसीम खान के पाॢथव शरीर को शोक सलामी दी गई। मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध कुमार, मंत्री अजय कुमार, सुबोध कुमार रजक, अकेंद्र राम, रंजन कुमार रंजन, अमित कुमार महतो, फरमान आलम, आस्था राय समेत काफी संख्या में जवान मौजूद रहे।