SAMASTIPUR: दुर्गा पूजा नवमी के दिन साली को लेकर मेला घुमने निकला जीजा आज तक अपने ससुराल नहीं पहुंचा। ससुराल वालों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। थक हार कर लड़की के भाई ने जीजा के खिलाफ रोसड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करायी।
जहां बेगूसराय जिला के सौंथ निवासी राजीव यादव दशहरा के मौके पर अपने ससुराल गया हुआ था। जहां इस दौरान वह अपना दिल साली को दे बैठा। फिर क्या था मेला घुमने के बहाने उसे लेकर वह भाग गया। 14 अक्टूबर को रात्रि 8:30 बजे राजीव गांव में ही मेला घुमाने के बहाने किशोरी को अपने साथ में ले गया। जबकि उसकी पत्नी उसके घर लौटने का इंतजार कर रही थी।
देर रात तक वापस नहीं आने पर खोजबीन प्रारंभ की गई। लगातार प्रयास के बावजूद उसका अता पता नहीं चल सका। कई दिनों तक दोनों की खोजबीन की गयी लेकिन जब पता नहीं चला तब लड़की के भाई ने रोसड़ा थाने में केस दर्ज कराया और किशोरी की बरामदगी की मांग की। मामला दर्ज होने के बाद रोसड़ा पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है।