2021/10/24

कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को खेत में ले जाकर किया रेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

NAWADA : नवादा जिले के कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र में शनिवार को एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में आरोपी को सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डीएस सावलाराम कादिरगंज ओपी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। जानकारी मिलते ही एसपी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में नदी किनारे आरोपियों ने छात्रा के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। वहीं, आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई औरा छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसंधान का जिम्मा महिला थाना की पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा कादिरगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। दुष्कर्म के बाद आरोपित युवक भागने के फिराक में थे। लेकिन इस मामले की जानकारी एसपी को मिलते ही वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मामला की जांच की। और आरोपी को गिरफ्तार कर ली।