DESK : पूर्णिया में रिक्शा से घर जा रही छात्रा को घायल कर बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। पूर्णिया शहर के फोर्ड कंपनी चौक स्थित HDFC बैंक के सामने अपराधियों ने छिनतई की। घायल छात्रा को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्रा की पहचान खजांची थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड निवासी दीपक कुमार शर्मा की बेटी मनी कुमारी के रूप में हुई है।
पीडिता मनी कुमारी ने बताया कि वह मेडिकल की तैयारी कर रही है। नवरतन हाता स्थित कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर रिक्शा से वापस घर जा रही थी। इसी दौरान HDFC बैंक के सामने पहुंचते ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर हाथ में रखे मोबाइल छीनने की कोशिश की।
जब सफल नहीं हुआ तो एक बदमाश ने छात्रा को धक्का मारकर ऑटो से नीचे गिरा दिया और हाथ से मोबाइल छीनकर टैक्सी स्टैंड की तरफ भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लेकिन तब तक झपट्टामार भाग चुका था। स्थानीय लोगों ने जख्मी छात्रा को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। और घटना की सूचना पुलिस को दी। पीडिता के चेहरे पर गंभीर रूप से चोट लग गई।