-->

Breaking News

ब्यूटी पार्लर से ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी युवती, मोहल्ले के लड़के से करती थी प्रेम, मां ने दर्ज कराया अपहरण का केस

PATNA : राजधानी पटना से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाइएगा। दरअसल, ब्यूटी पार्लर से लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली है। जिसके बाद लड़की के मां ने थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है। लड़की के मां के बयान पर मोहल्ले के ही सूरज कुमार व उसके परिजनों के खिलाफ सोमवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। 

मामला पटना के मसौढ़ी थाना का है। बताया जाता है कि लड़की अपने मोहल्ले के ही सूरत कुमार से बेपनाह प्यार करती थी। दोनों के बीच कई सालों से अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे। जिसके बाद दोनों ने भाग कर शादी करने का प्लान बनाया और दोनों मोहब्बत में भाग निकले। मसौढ़ी थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया है। 

लड़की की मां का आरोप है कि बीते 15 अक्टूबर को उनकी पुत्री ब्यूटी पार्लर में जाने की बात कह कर घर से मसौढ़ी बाजार में गयी थी जो बाद में घर वापस नही लौटी। खोजबीन करने के दौरान पता चला कि मोहल्ले के ही सूरज के साथ भाग निकली है। वहीं, मसौढ़ी थानेदार ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं