SAMASTIPUR : दलसिंहसराय में शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल में बिन ब्याही एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। अंगारघाट थाना क्षेत्र के लड़की के स्वजनों ने बताया कि शनिवार को लड़की को पेट मे दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया तो लड़की सात माह की गर्भवती थी। जिसके बाद लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया।
स्वजनों ने बताया कि गांव के ही मदन राय के पुत्र धीरज कुमार ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। यह बात लड़की ने अपने स्वजनों को बतायी। इधर, अस्पताल के चिकित्सकों ने लड़की और बच्चे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया।
वहीं इससे पहले मुजफ्फरपुर में भी इस तरह की एक घटना हुई थी एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुराचार किया था। उसके बाद वह बिन ब्याही मां बन गई थी। इस घटना में मोतीपुर मोहम्मदपुर के दीपक पासवान को 7 साल की सजा सुनाई गई। बताते चले कि मुजफ्फरपुर की घटना दो पहले की है।
मोतीपुुर के एक गांव में दीपक नाम का लड़का अपने जीजा के यहां रहता था इसी दौरान किशोरी से उसका संपर्क हुआ शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ दुराचार किया है इससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद जब किशोरी शादी का दबाव बनाई तो इंकार कर दिया। कोर्ट में सुनवाई के बाद जुलाई 2021 में सजा हुई है।