SAMASTIPUR : समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर - मुक्तापुर स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 01(डाउन लाइन) पर बाढ़ के पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण तत्काल प्रभाव से समस्तीपुर - मुक्तापुर के मध्य डाउन पर रेल परिचालन बन्द कर दिया गया। डाउन लाईन पर रेल परिचालन स्थगित किए जाने के कारण कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया तो कई का आंशिक समापन किया गया।
1. रददीकरण:- गाड़ी संख्या 05554 जयनगर - भागलपुर विशेष गाड़ी - यह गाड़ी दिनांक 10.07.2021 को जयनगर से भागलपुर के मध्य रदद रहेगी।
2. मार्ग परिवर्तन:-
गाड़ी संख्या 01062 जयनगर - लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष गाड़ी - आज यह गाड़ी दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 03186 जयनगर - सियालदह विशेष गाड़ी - आज यह गाड़ी दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर प्रस्थान करेगी।
गाडी संख्या 05211 दरभंगा - अमृतसर विशेष गाड़ी - आज यह गाड़ी दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा- नरकटियागंज होकर प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल - हावड़ा विशेष गाड़ी - आज यह गाड़ी सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर होकर प्रस्थान करेगी।
3. आंशिक समापन -
आज गाड़ी संख्या 03226 राजेन्द्र नगर - जयनगर विशेष गाड़ी का आंशिक समापन समस्तीपुर स्टेशन पर किया जायेगा।
4. आंशिक प्रस्थान -
गाड़ी संख्या 03225 जयनगर - राजेन्द्र नगर विशेष गाड़ी - आज यह गाड़ी समस्तीपुर स्टेशन से हीं राजेन्द्र नगर टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी।