2021/06/25

बिहार : शादीशुदा प्रेमिका को छोड़कर भागा युवक, दो बच्चों के साथ पता पूछते-पूछते प्रेमी के घर पहुंच गई महिला

DESK : काम की तलाश में दूसरे प्रदेश जाने वाले लोगों का अक्सर प्रेम-प्रसंग हो जाता है। काम के दौरान कई बार युवक युवतियों के अलावा महिलाएं भी दिल दे बैठती हैं। जब प्रेमी घर भागता है तो प्रेमिका भी उसके पीछे-पीछे चल देती है। कई बार लोगों को प्यार में धोखा भी मिलता है। कुछ लोग आशिकी करने के बाद प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं और अपने गांव भाग आते हैं, लेकिन जब इसकी जानकारी प्रेमिका को होती है तो वह भी प्रेमी की तलाश में उसके घर तक पहुंच जाती है। बिहार के वैशाली में भी कुछ इसी तरह हुआ। एक युवक कोलकाता में काम करने के लिए गया था। इस बीच शादीशुदा महिला को युवक से प्यार हो गया। महिला के दो बच्चे भी थे। दोनों एक दूसरे के साथ दो साल तक एक कमरे में किराए पर भी रहे। बाद में बहाना बनाकर युवक वहां से भाग निकला। पीछे-पीछे प्रेमिका भी उसके गांव आ गई। घर पर कोई नहीं मिली तो उसने वहां धरना दे दिया।

वैशाली जिले के करताहा थाना इलाके के गुरमिया गांव का रहने वाला रंगीला नाम का युवक कोलकाता में काम करने के लिए गया था। उसके साथ उसका पूरा परिवार भी था। कोलकाता में काम करने के दौरान रेशमा नाम की महिला से रंगीला को प्यार हो गया। रेशमा पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। दोनों के बीच काफी दिनों तक प्रेम प्रसंग चलता रहा। एक दिन रेशमा अपने घर से भागकर प्रेमी के साथ रहने लगी प्रेमी रंगीला रेशमा के साथ करीब दो साल तक कमरे में किराए पर रहा। एक दिन रंगीला दूध लेने के बहाने प्रेमिका और उसके बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। 

पूछते-पाछते प्रेमी के गांव पहुंची प्रेमिका
प्रेमी के फरार हो जाने के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ पूछते-पाछते प्रेमी के गांव पहुंच गई। यहां कोई नहीं था। घर में ताला लगा था। प्रेमी के घर वाले कोलकाता में थे और प्रेमी फरार था। प्रेमिका ने यहां काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद वह धरने पर बैठ गई। तीन दिन तक प्रेमिका प्रेमी के घर के बाहर बैठी रही। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रंगीला के परिवार वालों को कोलकाता से बुलवाया, लेकिन उसके परिवार वाले रेशमा को रखने के लिए राजी नहीं थे। काफी समझाने-बुझाने के बाद रेशमा को घर में दाखिल कराया गया, लेकिन प्रेमी अब भी फरार था।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद घर में प्रेमिका हुई दाखिल  
गुरमिया गांव निवासी मोहम्मद शहीद का बेटा सोहराब उर्फ रंगीला खान कोलकाता में रहकर ऑटो ड्रार्इंवग का काम करता था। जिसे मोहल्ले में ही अपने पति के साथ रह रही एक महिला से प्यार हो गया। जिसे लेकर वह कोलकाता से बिहार आ गया। परन्तु वह घर नहीं आकर हाजीपुर में डेरा लेकर रहने लगा। 15-16 दिन साथ रहने के बाद युवक महिला और उसके बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद जैसा कि उक्त महिला ने बताया कि उसे मकान मालिक ने 500 रुपए दिए, जिससे वह एक ऑटो लेकर आशिक के गांव चली आई। परन्तु सोहराब उर्फ रंगीला खान नहीं मिला और घर वाले भी घर में ताला बंद कर फरार हो गए। जिसके बाद वह महिला बच्चों के साथ उसके दरवाज़े पर ही रहने लगी। कुछ संवेदनशील लोगों ने खाना पानी देकर सहयोग किया।