Bundi: डीएसपी कुंदन कांवरिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर राज्य सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. सदर थाना क्षेत्र के तहसील रोड पर स्थित मकान से महिला एवं पुरुष दलाल सहित पांच युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि लंबे समय से सदर थाना क्षेत्र के तहसील रोड पर महिला द्वारा घर में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत मिल रही थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए तहसील रोड स्थित महिला के मकान में दबिश देकर अंतर राज्य सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड की 4 युवतियों को दो स्थानीय पुरुष के साथ आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर महिला थाने लाए हैं, जहां कार्रवाई जारी है.
क्या कहना है पुलिस का
पुलिस ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से महिला के घर पर सेक्स रैकेट चलने की शिकायत मिल रही थी. जिस पर बोगस ग्राहक बनाकर सिपाही को महिला के घर पर भेजा, जहां एक हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद सिपाही द्वारा इशारा करने पर टीम के साथ दबिश दी, जहां चार युवतियों को दो युवकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा तथा मौके से महिला और पुरुष दलाल को गिरफ्तार किया है.
गौरतलब है सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला को पुलिस ने पहले तीन बार कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है उसके बाद भी इस रैकेट को सरेआम चलाने से बाज नही आती.