BIHAR : सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के भीरखुर्द पंचायत के प्रेमी-प्रेमिका ने चलती ट्रेन में शादी रचा ली। यात्रियों को साक्षी मानकर हर सुख दुख में साथ देने का वादा किया। दरअसल, प्रेमी प्रेमिका गांव से भागकर ट्रेन से दूर जा रहे थे। दोनों ने आपस में कुछ बात की। इसके बाद प्रेमिका ने सभी यात्रियों के सामने अपना मंगलसूत्र गले से निकाला और पहले से मांग में भरे सिदूर को साफ कर दिया। लड़की की इस हरकत को देख आसपास के यात्री भौंचक थे।
तभी लड़की ने अपने बैग से सिदूर की डिब्बी निकाली और यात्रियों से भरी ट्रेन में अपने प्रेमी आंसू से लिपट गई। जोर-जोर से कहने लगी, भर दो मेरी मांग। कर लो अपना सपना पूरा। फिर प्रेमी आसू ने यात्रियों से भरी ट्रेन में प्रेमिका के मांग में सिदूर भरा। यात्रियों के बीच ही साथ जीने मरने और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। शादी करने बाद दोनों ने अपना वीडियो जारी कर दिया। तब गांव के लोगों को पता चला।
गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी जब लड़की के स्वजनों को हुई तो उन लोगों ने दो माह पहले उसकी शादी किरणपुर गांव में करा दी। शादी के बाद भी प्रेमी आसू उसके गांव जाता रहा। लड़की के घर के इर्द-गिर्द घूमता रहता था। हाल में ही लड़की के ससुराल वाले को भी शक हो गया।
लेकिन कोई प्रमाण न मिलने के कारण वह विरोध नहीं कर पा रहे थे। बुधवार को लड़की खरीददारी करने के बहाने घर से निकली। सीधे अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। वहां पर दोनों सभी से नजरे चुराकर भाग निकले। सीधे स्टेशन पहुंच गए। वहां से ट्रेन में चढ़कर चल दिए। इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही अनोखी शादी की वीडियो प्रखंड क्षेत्र के भीरखुर्द पंचायत के प्रेमी और प्रेमिका की अनोखी शादी की फोटो इंटरनेट मीडिया वायरल होने लगी।
इस संबंध में पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सुमन का कहना है कि इस हरकत की जितनी भर्त्सना और निदा की जाए कम है। प्रशासन को ऐसी हरकत पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि इस तरह की हरकत कोई न करें।