2021/06/11

समस्तीपुर में युवक की मर्डर, दोनों आंखें निकालकर शरीर की कई नसें काट दीं,प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका

SAMASTIPUR : हसनपुर थाना क्षेत्र के धबोलिया में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार की सुबह गांव में ही प्राथमिक विद्यालय के निकट पोखर के किनारे युवक का शव मिला।

‌ शव की पहचान धबोलिया के ही रामचंद्र राम के 21 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार उर्फ लालू के रूप में हुई है। 

शव पर जगह-जगह जख्म के निशान पाए गए हैं। लालू 7 जून की रात अपने घर से निकला था। तीन दिनों से लापता युवक का शव मिलने से गुरुवार को आक्रोशित लोग हसनपुर- सखवा मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा किए।

मृतक के परिजनों ने आवेदन देकर पंचायत के ही एक पंचायत प्रतिनिधि व उसके समर्थक पर हत्या का आरोप लगाया है। लालू की पंचायत के ही एक प्रतिनिधि की बेटी से मोबाइल पर बातचीत होती थी।

 बेटी ने ही 7 जून की रात लालू को फोन करके बुलाई। उसके बाद उसकी लाश मिली। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है।