2021/06/11

समस्तीपुर में महिला की चेन छीन भाग रहे बाइक सवार झपट्टामार को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर उत्तर पंचायत खोकसाहा चमंडीहा के स्थाई निवासी राजेंद्र महतो के पत्नी पीतांबरी देवी के गले से चैन छीनने की कोशिश किया ।

खोकसाहा गांव के चमनडीहा टोले में गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाश युवक ने एक महिला के गले से झपट्टा मार चेन छीन भाग निकला। महिला के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर माधोपुर के निकट भाग रहे बदमाशों को घेर लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी देख एक बदमाश बाइक से कूदकर भागने में सफल रहा। 

बाइक सवार बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस गिरफ्त में आया बदमाश बेगूसराय जिले के नावकोठी का चन्दन साह बताया गया है।

बताया जाता है कि गांव के राजेंद्र महतो की पत्नी पीताम्बरी देवी अपने दरवाजे के निकट चापा कल पर हाथ पांव धो रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक चापाकल के निकट पहुंचा। महिला ने रुकने का प्रयोजन पूछा तो युवकों ने बताया कि उन्हें पानी पीनी है।

महिला पानी के लिए चापाकल की ओर झुकी । इसी बीच एक युवक ने उसके गले चेन झपट लिया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकला। पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। 

माधोपुर के निकट बाइक सवार एक युवक पकड़ में आ गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने युवक को अपने गिरफ्त में लेकर बाइक जब्त कर थाना ले आयी।

 पुलिस ने लूटी गयी चेन को भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।