SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर, वार्ड 9 निवासी अरविंद सहनी पिता स्वर्गीय जोगिंदर सहनी ने अपने पड़ोसी रवि शंकर सहनी उर्फ बंटी पिता उमाशंकर सहनी सहित उसके परिवार के सदस्यों द्वारा पुत्र अभयानंद सहनी को जान से मारने की नियत से लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटकर जख्मी कर देने को लेकर स्थानीय थाना को एक लिखित आवेदन दिया है।
आवेदन के माध्यम से बताया है कि दिनांक 8 मार्च 2021 को समय तकरीबन 10:00 बजे रात्रि मेंअभयानंद सहनी अपने बीमार पिता के लिए दवा लेने हेतु कल्याणपुर चौक गया था।जहां पहले से ही चौक पर मौजूद रवि शंकर सहनी उर्फ बंटी पिता उमाशंकर सहनी एवं नीतीश कुमार उर्फ राहुल पिता रामा शंकर सहनी के द्वारा अभयानंद सहनी से जबरदस्ती खाने पीने के लिए रुपया का मांग किया गया।
इस बात पर युवक ने कहा कि मेरे पिता की तबीयत बहुत खराब है। मेरे पास रुपया नहीं है।इस बात से नाराज होकर दोनों अभियुक्त मिलकर मेरे पुत्र को जबरदस्ती अपने घर ले गया तथा उसे कहा कि जब तक रुपया नहीं दोगे,तब तक तुम को जाने नहीं देंगे।
जब जबरदस्ती पकड़े गए युवक ने भागने का प्रयास किया तो इतने में ही उमाशंकर सहनी,पूनम देवी,रमाशंकर सहनी, गुड़िया कुमारी एवं कई अन्य लोग जो सभी कल्याणपुर उत्तर के ही निवासी हैं।
सभी मिलकर अपने चंगुल में पकड़ाये युवक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा एवं लोहे की रॉड से जान मारने की नियत से उसके ललाट पर वार कर दिया। बार इतना तेज था कि उसका ललाट फट गया और वह वहीं पर गिर गया।
बावजूद भी घायल युवक के साथ और ज्यादा मारपीट की गई और उसे बुरी तरीके से जख्मी कर दिया गया। और घायल युवक के पास से मौजूद मोबाइल सहित नगद ₹500 भी मारपीट करने वाले लोगों ने छीन लिया।यह सब देख कर घायल युवक के पिता ने कहा कि जब मैं अपने पुत्र को बचाने का प्रयास किया तो मेरे साथ भी मारपीट किया गया।
अन्य लोगों के आने के बाद मेरे पुत्र को मरा समझ कर फेंक दिया।वहीं स्थानीय अन्य लोगों के सहयोग से मैं अपने पुत्र को विभूतिपुर अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार हुआ।स्थिति काफी गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।आवेदक में आवेदक के पिता ने पुलिस प्रशासन से आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट