SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा पंचायत स्थित चोचाही गांव में 12 वर्षीय बालक का सांप काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत बालक की पहचान शोभित सदा का पुत्र छोटू कुमार के रूप में किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि छोटू अपने पिता के साथ खेत में पटवन कर रहा था। इसी दौरान बिल से सांप निकल कर काट लिया।
इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे उठाकर गांव के अंध भक्ति में भगत के पास ले गया। जहां झाड़-फूंक के चक्कर में बालक की स्थिति काफी गंभीर हो गई। यह स्थिति देख राह से गुजर रहे, गांव के बुद्धिजीवी ने उसे जबरन उठाकर पीएचसी विभूतिपुर लाया।
जहां प्राथमिक उपचार दौरान उसकी मौत हो चुकी।ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि बालक का पीएचसी आने से पहले स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट