2021/05/09

SAMASTIPUR : विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 180 लोगों का किया गया वैक्सीनेशन

SAMASTIPUR :  जिला के विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को180 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। बताया जाता है कि विभूतिपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में 18 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगने की घोषणा होते ही वैक्सीन लेने वालों की रफ्तार में तेजी आई।

जानकारी देते हुए पीएचसी प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत आज रविवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना प्रारंभ हुआ।इस कड़ी में सुबह से शाम तक टीका लेने वाले लोगों की लंबी कतार लगी रही। इसके तहत 180 लोगों को टीकाकरण किया गया।मौके पर डॉ.राजीव कुमार,मनोज कुमार, एएनएम रंजू कुमारी,डाटा ऑपरेटर कन्हैया कुमार,विनोद कुमार दास आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट