SAMASTIPUR : हसनपुर राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार संदीप पाटिल एवं हिंदुस्तान के पूर्व पत्रकार सुजीत कुमार सिंह के पिता सुशील कुमार सिंह उर्फ दरोगा जी का 67 वर्ष की उम्र में आकास्मिक निधन हो गया । आकास्मिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ परी ,अचानक हुई मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। निधन पर श्रद्धांजलि एवं शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
स्थानीय ग्रामीण बतलाते हैं कि सुशील बाबू को लोग प्यार से दरोगा जी कहते थे वह बड़े धनी व्यक्तित्व के इंसान थे उनके जीवन काल में उनका सभी लोगों के साथ अच्छा संबंध रहा। ग्रामीण विपुल कुमार बतलाते हैं कि वह बड़े ही खुशमिजाज एवं हाजिर जवाबी के साथ बहुत ही मृदुभाषी लोग थे ।सभी के साथ उनका अच्छा संबंध रहा, उनका कभी किसी से बैर नहीं रहा । सुशील कुमार सिंह उर्फ दरोगा जी अपने पीछे 2 पुत्र सुजीत कुमार एवं संदीप पाटिल को छोड़ गए।
सुशील कुमार उर्फ दरोगा जी के निधन पर भाजपा नेता पूर्व मुखिया जवाहर प्रसाद सिंह ,जदयू नेता सह जिला परिषद सदस्य विमल कुमार जितेंद्र, पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाष चंद्र यादव ,मुखिया राजीव कुमार सिंह पिंकू ,पूर्व सरपंच जयंत सिंह ,भाजपा के वरिष्ठ नेत्री सुनीता सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार डॉ जी डी विमल ,गंगा प्रसाद विद्यार्थी ,विमलेंद्र कुमार मुन्ना ,राजीव कुमार ,सुनील कुमार, संजय कुमार भारती, लक्की सिंह ,संदीप पाटिल, प्रभात कुमार, व्यवसाई मुकेश चौधरी, कन्हैया कुमार गुप्ता ने उनके असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे हसनपुर क्षेत्र का अपूरणीय क्षति बतलाया तथा श्रद्धांजलि अर्पित किया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट