2021/05/09

SAMASTIPUR : नरहन पंचायत में पीएचडी विभाग के लापरवाही की खुली पोल

SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के नरहन पंचायत में नल जल का सारा कार्यभार पीएचडी विभाग को दिया गया सिवाय शुरुआती दौर में निर्माण हुए एक दो वार्ड को छोड़ कर। नीतीश सरकार के हर घर नल जल योजना का लाभ पंचायत के लोगों को मिलना शुरू भी हुआ पर महीने भर के बाद कम गुणवत्ता वाले पाइप ने अपना गुण दिखा दिया। वार्ड 6 निवासी मोहम्मद मोहित बताते हैं कि पाइप बेहद ही निम्न क्वालिटी का उपयोग किया गया था।

जिस कारण आज ये स्थिति है कि घर जाने के रास्ते से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। हमने कई बार मुखिया से मिलकर इसे ठीक करवाने की अपनी बात रखी पर कहीं ना कहीं मुखिया भी मजबूर नज़र आते हैं। नल जल योजना के अंतर्गत एक नियम यह भी था कि जहां जहां सड़कें पाइप बिछाने के लिये तोड़ी गयी हैं।उसे फिर से सही करना था पर वार्ड 7 के ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कें पाइप लाइन बिछाने के लिए तोड़ी तो गयी पर पुनः उसका निर्माण नही हुआ।

 पंचायत के कई नलों में पानी आना बंद हो गया है। योजना के आने के बाद ग्रामीणों के चेहरे की खुशी जैसे अब खत्म सी हो गयी है। लोग पीएचडी विभाग के लापरवाही और कम गुणवत्ता वाले समान के कारण सरकार की योजना को फालतू बात रहे हैं। पंप ऑपरेटर भी कई वार्डों में नियुक्त नही हुए है।अगर हुए भी है तो उन्हें चंद रुपये देकर ठीकेदार सारे रुपये बचा ले रहे हैं। सरकार की योजना का लाभ तो नही मिला पर ठीकेदार के रवैये से ग्रामीणों को टूटी सड़कें और जलजमाव जरूर मिला।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट