SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर प्रखंड सह विभूतिपुर विधानसभा के सभी गांव एवं कस्बों के सभी लोगों से जनता दल(यू.)के प्रखंड कमिटी ने इस करोना महामारी में सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए घर पर ही सुरक्षित रहने की अपील की है।वहीं जदयू पूर्व विधायक युवा नेता रामबालक सिंह ने आम लोगों से यह भी अपील किया है कि वह अपने आप पर कष्ट सहकर भी अपने परिवार- परिजनों एवं अपने बाल-बच्चों को घर में सुरक्षित रखें। साथ ही यह भी कहा है कि कि जदयू परिवार इस करोना महामारी की घड़ी में आम लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत रही है और रहेगी।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट