SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में कोरोना तेजी से अपनी पांव पसारे जा रही है। इसके साथ-साथ चोर भी अपना हाथ साफ करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में थाना क्षेत्र के कापन वार्ड संख्या 6 निवासी चंद्रभूषण झा के घर में बीते गुरुवार के रात अज्ञात चोरों ने कपड़ा बर्तन जेवर सहित 60 हजार नगद चुरा लिया। इसको लेकर गोविंद कुमार झा ने अपने चाचा के घर में हुई चोरी के घटना को लेकर विभूतिपुर थाने में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट