2021/05/07

SAMASTIPUR : लॉकडाउन के नियम को तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा : - डीजीपी बिहार

SAMASTIPUR :  समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर चौक- चौराहे पर लॉकडाउन की उड़ रही है धज्जियां। दुकानदार प्रशासन के आंखों में धूल झोंक रहे हैं। प्रशासन डाल-डाल तो लॉकडाउन के नियम को तोड़ने वाले लोग पत्ते- पत्ते पर।

आखिर प्रशासन किस गांव,किस गली जा कर लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाएगी ? सोचने की बात है कि हर जगह प्रशासन बदनाम क्यों ? जब भी कोई बात होती है तो हमेशा प्रशासन बदनाम क्यों होती है ? दूरभाष के माध्यम से पूछे जाने पर डीजीपी बिहार ने कहा कि लॉकडाउन के नियम को तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। 

वहीं जिला पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने कहा कि हमारे पदाधिकारी लॉकडाउन के नियमों को पालन करवाने के लिए कटिबद्ध हैं। वहीं विभूतिपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जनताओं का कर्तव्य बनता है कि अपनी सुरक्षा खुद करें। 

प्रशासन अगर जनताओं के हिफाजत के लिए उन्हें समझाती है,तो उनके साथ अनेक जगहों पर बदसलूकी की जानकारी प्राप्त हुई है।प्रशासन जनताओं का सेवक है।इस विकट परिस्थिति में जनताओं का कर्तव्य बनता है कि प्रशासन का सहयोग करें। हर जगह भीड़-भाड़ जगहों पर एवं पेठिया के जगहों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट