SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह वार्ड नंबर 4 निवासी शिबन राय ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि दो मई को शाम करीब 5 बजे में मैं उपेंद्र सिंह के दरवाजे पर कुछ जरूरी बात कर रहे थे। इसी बीच अर्जुन पोद्दार, मनीष, अशोक पोद्दार, पांच अज्ञात लोगों मुंह में गमछा एवं मस्क लगा कर आया सभी चारों तरफ से घेर लिया और गंदा गंदा गाली देने लगा अशोक पोद्दार जान मारने की नियत से सर पर प्रहार कर दिया। जिसमें मेरे आंख के पास चोट लगी।
खून बहने लगा सभी मिलकर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर गले से सोने की चक्की,15000 नगद एवं लेलिया।जाते वक्त जान से मारने की धमकी दी देकर भाग गया। वहीं दूसरे विभूतिपुर प्रखंड के मुस्लिमपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें 10 लोगों को नामजद करते हुए गांव के ही राजकुमार महतो ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विवादित भूमि मेरे मां के नाम से है जिस पर सरसों का फसल लगा हुआ था। जिसे काटने गए लोगों के साथ उक्त नामजद व्यक्ति गाली गलौज मारपीट कर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिससे महिला को सामाजिक अपमान भी सहना पड़ा। एवं सरसों की फसल लूट लिया। वहीं थाना क्षेत्र के पटपारा निवासी मंजेश साहनी की पत्नी बबीता देवी ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल समस्तीपुर में पुलिस के सामने अपना बयान देते हुए बताएं कि 11 मार्च को अपने दरवाजे पर एकाएक संजय साहनी, विश्वनाथ साहनी, धनिक साहनी, रोहित साहनी, कुंदन साहनी, रामा देवी, सहित 10 लोगों को नामजद करते हुए गाली गलौज मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व से चले आ रहे मुकदमे को सुलह करने हेतु गाली गलौज कर दबाव बनाने लगे। जिस का विरोध करने पर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिए। जिसमें राधा देवी पूनम देवी हमारे गले से सोने का चकती कीमत20000 है छीन लिया। जख्मी अवस्था में छोड़ लोगों को आते देख भाग गया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट