2021/05/04

समस्तीपुर में माकपा नेता राजाराम सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

SAMASTIPUR :  माकपा नेता राजाराम सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर उनके स्मारक स्थल चाँदसुरारी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विष्णु देव प्रसाद सिंह ने की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार ने संबोधित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया साथ साथ  पार्टी के संघर्ष में उनकी भूमिका की सराहना की गई। 

कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों से अपील किया। जिला पार्षद एवं माकपा नेता रामदेव राय, विश्वनाथ महतो, संजय कुमार, रामा शंकर प्रसाद सिंह विनोद कुमार, आलोक कुमार, पंकज कुमार srinarayan श्री नारायण सिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी के संघर्ष को बढ़ाने का संकल्प लिया ।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट