2021/05/09

SAMASTIPUR : 5 वर्षीय पोती को बचाने गई दादी के साथ मारपीट,थाने में प्राथमिकी दर्ज

SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर वार्ड 7 से एक अजीबो गजब मामला प्रकाश में आया है।जिसमें 5 साल के अबोध बच्ची को 3 लोगों ने गला दबाने की कोशिश की।जिसमें बचाने गई दादी मां के साथ मारपीट की गई। जिसके आलोक में दादी सावित्री देवी ने थाने में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

जिसमें कहां गया है की 3 लोगों ने मिलकर शौच करने गई मेरी 5 साल की पोती को गला दबा रहे थे।जिसे छुराने गए मैं और मेरी पोतहु के साथ कतिपय लोगों ने मारपीट कर मेरा हाथ तोड़ दिया। जिसका इलाज विभूतिपुर पीएचसी में कराया गया। थानाध्यक्ष चन्द्र कांत गौरी आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट