2021/05/09

SAMASTIPUR : विधायक अजय कुमार ने किया प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

SAMASTIPUR :  जिला के विभूतिपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में स्थानीय विधायक अजय कुमार के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन जांच,विधि व्यवस्था, डॉक्टर की उपस्थिति सहित रख रखाव एवं कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्थिति का जायजा लेते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर,वैक्सीन कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला  प्रशासन से क्षेत्रफल के हिसाब से  वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की। 

वहीं उन्होंने बिहार सरकार से कोरोना महामारी के इस काल में गरीब- अमीर सभी परिवारके लिए मुफ्त में राशन देने की मांग की। साथ ही प्रखंड में 25 बेड कोविड अस्पताल बनाने,प्रखंड के सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र,उप स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर,नर्स एवं कोरोना के अलावे सभी तरह की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने एवं मुफ्त में लोगों को दिए जाने की मांग की।

 इस कोरोना काल में भी शत प्रतिशत डॉक्टर की उपस्थित देखकर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके हौसले को बढ़ाया एवं विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी आम आवाम से उन्होंने अपील किया है कि इस महामारी से बचने के लिए बचाव ही एकमात्र रास्ता है।

 सरकार के दिए गए निर्देश के अनुसार को भी नियम गाइडलाइन का पालन पूर्ण रुप से करने एवं आवश्यक कार्य को छोड़कर यत्र तत्र नहीं घूमने तथा कोरोना काल में कार्य के लिए सभी कर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाने उनके हौसले को बढ़ाने एवं उनके कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट