2021/05/06

समस्तीपुर में पत्नी को मार डाला,थाना पर FIR दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी

SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक ममता देवी के देवर छोटे लाल महतो ने पुलिस के समक्ष भौजाई की हत्या भाई के द्वारा गोली मारकर किए जाने का बयान देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि अंदरूनी मामले को लेकर 3 मई को मेरे भाई शंकर महतो पिता घुरण महतो व भोजाई के बीच झगड़ा हो गया। 

इसी क्रम में मेरे भाई ने अपनी ही पत्नी ममता देवी को गोली मार दी। हल्ला होने पर हम लोग वहां पहुंचे साथ ही कुछ ग्रामीण भी इकट्ठा हुए तो देखा कि मेरे भोजाई कौन से लथपथ पड़ा है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए समस्तीपुर निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिर वहां से दरभंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां मेरी भोजाई का माता-पिता भी वहां पहुंचे। साथ ही गांव के कुछ जनप्रतिनिधि भी वहां पहुंचे। 

इलाज के क्रम में ही 4 मई को उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के देव र छोटे लाल महतो ने भौजाई को न्याय दिलाने के लिए 5 मई को लहरिया सराय थाना के समक्ष बयान देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई । वहीं लहरिया सराय थाना उक्त घटना के मामले को स्थानीय थाना विभूतिपुर को सुपुर्द कर दिया है। वही मोतीपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट