SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर चौक,सिंघिया घाट, विभूतिपुर,नरहन,बंहैति,पतैलिया,करर्ख सहित प्रखंड के अन्य गाँवों में छोटे-छोटे स्थानों पर हाट, पेठिया लगाकर एवं सिंघिया घाट में लगे आढ़त में सब्जी की विक्री किया जाता है। यहां कोरोना का कोई असर नहीं देखा जा रहा है। पेठिया के आसपास के दर्जनों गाँव के लोगों वहां जुटते है। बिना सोशल डिस्टेंस के खरीद करते हैं।
वहीं सब्जी आढ़त में बेगूसराय,मुजफ्फरपुर,दरभंगा खगड़िया सहित समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंड के किसान एवं व्यपारी का आना-जाना लगा रहता है। जिसमें जरा भी सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा जाता है।
भीड़ देख कर पता चलता है कि यहां कोरोना का ख़ोफ ही नहीं है। साथ ही दूसरे राज्य से आने वाले प्रवासी के घर वापसी के बाद प्रखंड के विभिन्न बस पड़ाव बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण एवं सम्पूर्ण लॉकडाउन के बाद भी जरूरी दिशा निर्देश का पालन करना उचित नहीं समझते हैं।
ई- रिक्सा चालक,टैम्पू चालक बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किए बैगर दो पहिया,चार पहिया वाहन,टेम्पू,ई रिक्सा एवं अन्य वाहनों से लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क के ढोने से जरा भी नहीं हिचकते हैं। वहीं एक जगह से दुसरे जाने के लिए निर्धारित किराया लेने के बजाय नाजायज उगाही करते है।
सिंघिया घाट से नरहन के लिए 10 से 15 रुपए निर्धारित है।जबकि चालकों के द्वारा मौका मिलते ही 50 से 100 रुपये वसूली किया जाता है। बढ़ते हुए कोविड-19 के मामले को ध्यान में रखकर 5 मई से 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है।साथ ही कई गाइडलाइन भी जारी किया गया है। जिसमें कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सारी सेवाओं को बंद रखने का ऐलान किया है।
इसके लिए प्रखंड प्रशासन को सजगता दिखाना होगा। बिना काम के मटरगश्ती कर रहे लोगों पर आवश्यक कार्रवाई जरूरी है। वहीं सीओ आदित्य विक्रम ने बताया कि नरहन बेला गाछी हाट पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को निर्देशित कर सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ही पेठिया लगाने का निर्देश दिया गया है।
इस निर्देश का पालन कराने के लिए स्थानीय थाना को निर्देशित किया गया है। थाना अध्यक्ष सीके गौरी ने बताया कि गुरुवार को लगने वाले हाट का संचालन 6 से 11तक ही किया गया है। जहां सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए सभी सब्जी व्यापारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है।
अन्य स्थानों पर इस तरह से सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए पुलिस सख्त एवं कटिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील किया। जान है तो जहान है घर में रहें सुरक्षित रहें।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट