2021/05/31

समस्तीपुर में युवक ने बेटा - बेटी को लेकर दूसरी लड़की के साथ फरार ,पुलिस जांच में जुटी

SAMASTIPUR : वारिसनगर थाना क्षेत्र के धुरलख गांव के एक व्यक्ति के अपने पुत्र व पुत्री को लेकर दूसरी युवती के साथ फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले के केवटसा गांव निवासी मुनीचंद्र मंडल के पुत्र राजन कुमार ने रविवार को थाना में आवेदन देकर अपने भांजे व भजी की बरामदगी की गुहार लगायी है। 

आवेदन में कहा है कि उसका बहनोई धुरलख निवासी गोपाल पटेल ने उसकी बहन को बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली थी। जिसके कारण बहन अपनी बड़ी पुत्री को लेकर दिल्ली में रहकर जीविकोपार्जन करती थी। उसकी 14 वर्षीय पुत्री राधिका व 10 वर्षीय पुत्र केशव कुमार अपने पिता के साथ घर पर रहता था। 

गत 27 मई को उसके बहनोई ने फोन कर कहा कि परिवार में बराबर झंझट होता है इसके कारण हम दोनो बच्चे को लेकर आपके घर आ रहे हैं।। वहां बच्चों को रखकर कुछ दिनों के लिये बाहर चले जाएंगे। मगर वह नही आया। जब 28 मई को हमने फोन किया तो बहनोई के परिजन ने बताया कि वह दोनों बच्चों के साथ एक युवती को लेकर चला गया है।