2021/05/31

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप और धोखाधड़ी का आरोप

DESK : बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अकसर अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहती है। कंगना ने इससे पहले ऋतिक रोशन से लेकर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन के साथ अपने संबंध के चलते सुर्खियां बटौरी थी। वहीं दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर अभिनेत्री ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को आड़े हाथों लिया था। उनके बेबाक बयानों के चलते ट्विटर को उनका अकाउंट ही बंद करना पड़ा।

वहीं कंगना इन दिनों अपने बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के चलते शर्मसार हो गई हैं। हेगड़े पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिसे अब कर्नाटक के गांव गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुमार हेगड़े पर एक महिला को शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को मुंबई पुलिस की एक टीम आई। जिसे हेगड़े को मांड्या के हेगडाल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि कुमार ने महिला से शादी का वादा कर यौन संबंध बनाए थे। उसके बाद वो भाग गया था।

30 वर्षीय पीड़िता पेशे से ब्यूटीशियन है। दोनों की मुलाकात एक फिल्म शूटिंग के दौरान हुई थी। कुमार हेगड़े ने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था। पीड़िता ने एफआईआर में कहा कि वो संबंध नहीं बनाना चाहती थी, लेकिन कुमार ने जबरन संबंध बनाए। वहीं इस बीच बॉडीगार्ड ने महिला से मां की तबीयत खराब बताकर 50 हजार रुपए भी मांगे। पीड़िता ने उसे पैसे भी दे दिए, जिसके बाद भागकर कर्नाटक अपने घर आ गया।