2021/05/31

समस्तीपुर में ऑटो पर 6 कार्टून शराब ले जा रहा धंधेबाज गिरफ्तार,पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

SAMASTIPUR : वारिसनगर मथुरापुर ओपी क्षेत्र के सारी चौक के समीप पुलिस ने ऑटो पर शराब लेकर जा रहे धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ओपी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ऑटो से शराब लेकर धंधेबाज खानपुर की ओर जाने के क्रम में सारी चौक पर रुका हुआ है।

 इस पर वे सअनि अवधेश कुमार यादव आदि के साथ सारी चौक पर पहुंचे तो एक युवक पुलिस जीप को देख भाग निकला। ऑटो स्टार्ट नही होने के बाद दूसरे व्यक्ति ने भी भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ा लिया। 

ऑटो की तलाशी लेने पर 6 कार्टन में 90 बोतल शराब मिली। गिरफ्तार रजनीश कुमार ख़ानपुर थाना के इलमासनगर मनवारा का रहने वाला है। उसने बताया कि भागने वाले व्यक्ति का नाम छोटू है। उसका घर इलमासनगर दुर्गास्थान में है।