SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कोरोना महामारी से आम लोगों को बचाने के लिए विभूतिपुर विधायक कॉ.अजय कुमार के पहल पर चोरा टभका पंचायत के मध्य विद्यालय सैदपुर में वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लगभग 30 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाया।डीवाईएफआइ के बबलू कुमार ने कहा कि कोरोना के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए वैक्सीनेशन और मास्क ही एकमात्र तरीका है।
इसके लिए लगातार विभूतिपुर विधायक लोगों को जागरूक भी कर रहे है। ग्रमीण क्षेत्र में आम लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए गत दिनों विधायक जी की मुलाकात स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों से हुई थी। जहां उन्होंने गॉंव, वार्डों में वैक्सीनेशन के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग किये थे। जिस पर अमल दूसरे दिन से ही शुरू हो गया था। इस क्रम में पहले मिश्रोलिया और चाँदसुरारी में लोगों को टीकाकरण का लाभ दिया गया था।
इसी तरह आज सैदपुर में शिविर का आयोजन किया गया है। विधानसभा अंतर्गत 4 अन्य पंचायत मंदा,
साखमोहन,मुस्तफापुर,सकड़ा में भी वैक्सीन शिविर आयोजित हुआ है। वहीं समाजसेवी विनोद कुमार सिंह खुद वैक्सीन लेने के उपरांत स्वास्थ्य टीम और विधायक के प्रति हर्ष व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि सभी के लिए समान रूप से इस शिविर में व्यवस्था है। इसमें कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी वार्ड का निवासी हो आकर वैक्सीन की खुराक लगवा सकता है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट