SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर प्रखंड मेंआयुष चिकित्सक प्रादेशिक संघ के आह्वान पर अपनी कई मांगों को लेकर आयुष चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से विभूतिपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में 65000 प्रतिमाह मानदेय देने, 3270 आयुष चिकित्सकों की स्थाई नियुक्ति शीघ्र करने,संविदा पर कार्यरत सभी आयुष चिकित्सकों की स्थाई बहाली करने,स्थाई चिकित्सकों/कर्मियों की भांति संविदा चिकित्सकों/कर्मियों की तरह सभी लाभ देने,चिकित्सकों के मरणोपरांत 50 लाख का बीमा,परिवारिक पेंशन एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, कोविड-19 से संक्रमित चिकित्सक की सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेड एवं आरक्षण सुविधा आरक्षित देने की मांग की गई है।
साथ ही 10 मई से 12 मई तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करने तथा मांगे पूरी नहीं होने पर 15 मई से होम आइसोलेशन में चले जाने की अल्टीमेटम सभी चिकित्सकों ने दी है।जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।
मौके पर डॉ.संजय कुमार, डॉ.अजय कुमार झा,डॉ.परवेज आलम,डॉ.मुकेश प्रसाद,डॉ. राजीव राय,डॉ.मनोज कुमार,डॉ. सुखराज कुमार एवं डॉ.अबुतुराब आलम आयुष चिकित्सक आर. बी.एस.के एवं मेन्स्ट्रीय उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट