SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथपुर गांव से पुलिस ने 27 कार्टन में 860 बोतल में 172.500 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि इस आशय की प्राथमिकी थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के द्वारा दिया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि गश्ती के दौरान गुप्त जानकारी मिला कि शिवनाथ पुर गांव के दीपक कुमार शराब का कारोबार करता है एवं शराब घर में छुपा कर रखे हुए है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस बल अपने दल बल के साथ ठिकाने पर छापा देकर दीपक कुमार के घर को घेर लिया। पुलिस को आते देखकर घर से एक युवक भाग रहा था।
जिसे पुलिस ने धर दबोचा, पूछताछ के क्रम में पकड़े गए युवक की पहचान योगेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र दीपक कुमार बताया गया। उसके घर की तलाशी लेने पर 27 कार्टून में 860 बोतल में 172 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद किया गया।पकड़े गए युवक को आवश्यक पूछताछ कर जेल भेजा जाएगा।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट