2021/05/10

लॉक डाउन के बीच समस्तीपुर में चोरों का आंतक,अज्ञात चोरों ने दिया लाखों की चोरी की घटना को अंजाम

SAMASTIPUR :  जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज नरहन वार्ड 14 के सुधांशु कुमार पिता योगेंद्र दास के घर में बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घर वालों के द्वारा बताया गया कि खाना खाने के बाद घरवाले लगभग 11:00 बजे सोने के लिए चले गए और लगभग रात्रि 1:30 बजे के आसपास अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । 

चोरों के द्वारा घर से रखें ₹110000 नगद सहित ढाई लाख रुपए के लगभग के जेवरात और ₹20000 के वस्त्रों का चोरी किया गया है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि के करीब 2:00 बजे दो अज्ञात लोगों को घूमते हुए देखा गया था,लेकिन लोगों के द्वारा उनका पहचान नहीं हो पाया। घरवाले के अनुसार अज्ञात चोरों ने घर के पीछे पोल के खंभे के सहारे पहले छत पर चढ़ा और फिर घर में घुसकर घर में रखे सामान को लेकर फिर से पोल के खंबे के सहारे से नीचे उतर गया। 

वहीं घर से दूर गड्ढे में ले जाकर पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे गए सामान एवं जमीन के कागजात ले लिया एवं अन्य समान वहीं पर बिखरा कर छोड़ दिया। उसी के कुछ देर बाद वहां से कुछ दूर की दूरी पर अज्ञात चोरों के द्वारा वार्ड 13 में संतोष महतो पिता शिवजी महतो के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। गृहस्वामी सुधांशु कुमार ने विभूतिपुर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी को इस घटना का सूचना दिया। सूचना मिलने के पश्चात विभूतिपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद चोरों को पकड़ने में जुट गई है।


वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट