SAMASTIPUR : जिला के विभूतिपुर प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र महतो की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सरकार एवं संबन्धित पदाधिकारी के पत्र देकर मांग करते हुए कहा कि पंचायती राज अधिनियम में मुखिया को दिए गए अधिकार को देखते हुए मास्क खरीद ग्राम पंचायत के द्वारा किये जाने,डीपीआरओ समस्तीपुर के द्वारा मास्क चयन एजेंसी का मुखिया संघ ने निंदा किया।
वहीं 15 वी वित्त आयोग की राशि का डोंगल सिस्टम से होना था,लेकिन अभी तक डोंगल सिस्टम क्रियाशील नहीं होने की स्थिति में पंचायत के खाते में राशि संचित है। 1 सप्ताह के अंदर डोंगल सिस्टम को क्रियाशील करने,अन्यथा नगद राशि निकासी का आदेश निर्गत करने की मांग किया।ताकि विकास कार्य अग्रसर हो सके।
पंचायत चुनाव का कार्यकाल 15 जून को समाप्त होने के कारण समय से चुनाव नहीं होने पर चिंता जाहिर किया।कहा की इस परिस्थिति में मुखिया के अधिकारों का हनन करना सरकार की नियत है। संघ ने अभिलंब चुनाव कराने एवं सरकार के द्वारा अधिकार का विस्तार करने की मांग की। इस तरह के अधिकारिक आदेश का मुखिया संघ घोर निंदा करते हुए विरोध प्रकट किया एवं अपने उच्च अधिकारी तथा सरकार को पत्र देकर सरकार से मांग की।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट