SAMASTIPUR : अंगारघाट के पास बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई है। डूबने की जानकारी मिलते ही लोगों ने उसे नदी से निकाल लिया है। सूचना पाते ही अंगारघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई।
थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने बताया कि मृतक की पहचान पटपारा निवासी अरुण कुमार शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ मनीष (17 वर्ष) के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।