2021/05/14

समस्तीपुर में युवती की फंदे से लटका लाश मिला, 2 महीने पहले हुई थी शादी,पुलिस जांच में जुटी

SAMASTIPUR : पूसा थाना के दिघरा गांव में एक युवती की फंदे से लटका शव मिला। मृतका गांव के पवन दास की पत्नी ज्वाला कुमारी (17) बताई गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पवन का करीब दो महीने पूर्व चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव निवासी जगदीश दास की पुत्री ज्वाला कुमारी से प्रेम विवाह हुआ था। 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ज्वाला की मौत गले मे दुप्पटा लगाकर पंखा से लटकने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही POLICE मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेजा। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना दी थी। 

परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले में केस दर्ज की जाएगी। इधर घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के कारणों का खुलासा समाचार प्रेषण तक नही हो सका है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का कारण आपसी विवाद बताया है।