SAMASTIPUR : मथुरारपुर ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना पर नागरबस्ती राजघाट बांध पर छापेमारी कर शराब बेचने के आरोप में पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बांध पर चाय दुकान की आड़ में शराब बेचते थे।
जिसकी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हांसा पंचायत के नागरबस्ती राजघाट बांध किनारे एक झोपड़ी में चाय दुकान की आड़ में शराब बिकती है।
इस पर वे दरोगा विनोद कुमार यादव और पुलिस बल के साथ छापामारी करने गये तो सभी दुकान छोड़कर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने खदेड़ कर पिता व पुत्र को दबोचा।
उन्होंने बताया कि पकड़े लोगों में हांसा नयाटोला वार्ड आठ का रामपुकार चौधरी व उसका पुत्र रौशन चौधरी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद उसकी दुकान से 19 बोतल शराब मिली। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।