2021/05/14

बीच सड़क पर लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा ,लॉकडाउन में बाहर निकली लड़की को पुलिस ने रोका तो लड़की ने दी पुलिस को गालियां

DESK : देहरादून में लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकली एक लड़की के हंगामे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर जा रहे लड़की और उसके साथी को घंटाघर के पुलिस पिकेट के पास रोका गया। पुलिस ने बाहर निकलने की वजह पूछी तो लड़की ने बताया कि कि उसका मोबाइल लॉक हो गया है जिसे खुलवाना बेहद जरूरी है, इसलिए वो बाहर निकली थी। 

लेकिन पुलिस ने सख्त लॉकडाउन का हवाला देते हुए चालान औरबाइक जब्त करने की कार्रवाई कर दी। इसके बाद लड़की बुरी तरह भड़क गई और पुलिस को जमकर सुना दिया। लड़की ने कोरोना के नाम लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को गालियां भी दे डालीं। पुलिस ने लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।