2021/05/14

समस्तीपुर में लड़की बरामद,वैशाली जिले से लड़की को किया था अगवा,पुलिस कर रहीं पूछताछ

SAMASTIPUR : वैशाली जिला से अपहृत एक युवती को वारिसनगर पुलिस ने गुरुवार को लवहट्टा गांव से आरोपी संग बरामद कर लिया है। 

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि वैशाली जिले के गाेरौल थाना के सुमेरगंज गांव से युवती अपहरण के आरोपी को वारिसनगर थाने के लवहट्टा गांव की पत्नी मुन्नी देवी व पुत्र राहुल कुमार व गोलू कुमार को उसके घर से युवती के साथ बरामद किया गया है। वहीं उन सबों को पूछताछ कर वैशाली पुलिस को सौंप दिया गया है।