DESK : औरंगाबाद निवासी एनएसयूआई की राष्ट्रीय संयोजक एवं कांग्रेस नेता संदीप किशोर को एनएसयूआई का राष्ट्रीय कन्वीनर नियुक्त किया है। एनएसयूआई राष्ट्रीय कार्यालय से कल जारी की गई एक नई लिस्ट में संदीप किशोर को राष्ट्रीय स्तर पर नई ज़िम्मेदारी दी गई है जिसमें उन्हें राष्ट्रीय कन्वीनर नियुक्त किया हैI
जैसा कि आपको ज्ञात है संदीप किशोर लगातार बिहार, झारखंड में युवाओं एवं छात्रों के हित की लड़ाई लड़ रहे थे और उनकी आवाज़ को पुरज़ोर तरीके से उठा रहे थे।
संदीप किशोर रफीगंज प्रखंड के फदरपुरा गांव के निवासी है ।
पिछले कई सालों से औरंगाबाद में रहकर अपनी शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं ।संगठन द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी पर संदीप किशोर ने कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास जताया है मैं उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा एवं अपनी ज़िम्मेदारी पूर्ण रुप से निर्वहन करूंगा.
मैं धन्यवाद करना चाहता हूँ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन जी का जिन्होंने मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपी, एनएसयूआई के सोशल मीडिया चेयरमैन आदित्य भगत जी का एनएसयूआई सोशल मीडिया इंचार्ज हर्ष बिसारिया जी और आयुष शर्मा जी का।