2021/05/06

समस्तीपुर में लॉकडाउन के बीच पिकअप मैजिक वैन पर लदी पचास कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद

SAMASTIPUR : मोहिउद्दीननगर थाने के अंदौर कॉलेज के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए एक पिकअप मैजिक वैन पर लदी पचास कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मैजिक नंबर बीआर 33 जीबी 0654 को जब्त कर लिया। वहीं इसके चालक सह ऑनर मदुदाबाद निवासी सुरेन्द्र राउत को गिरफ्तार कर लिया।

 प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार की अल सुबह अवर निरीक्षक आनंद कश्यप व प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सत्यम को यह सूचना मिली थी कि अंदौर कॉलेज के गेट पर एक मैजिक से शराब कारोबारी के द्वारा शराब की खेप उतारी जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके से मैजिक को जब्त कर थाना ले आई। 

जांच पड़ताल के क्रम में उक्त वाहन का मालिक मदुदाबाद निवासी सुरेन्द्र राउत खूद वाहन चला रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दारोगा रविंद्र प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपित समेत अमरजीत कुमार एवं राकेश कुमार को आरोपित किया गया है।